- Hindi News
- नगरीय निकाय चुनाव : ईवीएम की प्रक्रिया बताई
नगरीय निकाय चुनाव : ईवीएम की प्रक्रिया बताई
बदनावर | नगरीयनिकाय चुनाव ईवीएम से होंगे, इसकी तैयारी के लिए वार्डों में मशीनों को प्रदर्शन किया जा रहा है। ट्रेनर दयाराम चौहान, राजेश कुमार राठौड़ ने बस स्टैंड पर ईवीएम लगाकर मतदाताओं को वोटिंग की प्रक्रिया बताई। मतदाता सूची मंे नाम जोड़नेे, संशोधन कराने एवं आपत्ति के लिए अंतिम तारीख 15 सितंबर रखी है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क्षितिज शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दामोदर चौधरी ने आम नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम शामिल कराने के लिए मतदान केंद्रों पर नाम दर्ज कराएं।
बदनावर. मतदाताओं को ईवीएम की जानकारी दी गई।