मोर के इलाज के लिए भटकते रहे ग्रामीण
मोर के इलाज के लिए भटकते रहे ग्रामीण
भास्कर संवाददाता| बदनावर
पिटगारामें बुधवार को मोर के इलाज के लिए ग्रामीण भटकते रहे। पशु चिकित्सक मिला, वन विभाग के अधिकारी, ही पुलिस कुछ कर सकी। बुधवार रात दो जंगली बिल्लों की लड़ाई के दौरान मोर पर हमला कर घायल कर दिया गया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और मोर को बिल्लों से मुक्त कराया। बदनावर पशु चिकित्सालय लाए तो डॉक्टर नहीं मिले, ही फोन रिसीव किया। थाने गए तो जवान वन विभाग के कार्यालय छोड़ आया, वहां भी अफसर नहीं मिले। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम एकता जायसवाल को जगा कर घटना बताई।
उन्होंने भी दोनों विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन स्वीच ऑफ मिला। सुबह आने को कहा। मोर का खून बहता देख ग्रामीण विजेंद्रसिंह चुंडावत, वीरेंद्रसिंह चुंडावत एवं हेमेंद्रसिंह चुंडावत ने निजी चिकित्सक से बात कर घटना बताई तो उन्होंने घर बुलाकर मोर का प्राथमिक उपचार किया। ग्रामीण रात दो बजे पिटगारा पहुंचे। गुरुवार सुबह पशु चिकित्सक बीएल साहू पिटगारा पहुंचे।