- Hindi News
- पाटीदार भी मैदान में , तांतेड़ अधिकृत उम्मीदवार
पाटीदार भी मैदान में , तांतेड़ अधिकृत उम्मीदवार
भाजपा के अधिकृत बागियों ने सीसी बैंक संचालक मंडल के फाॅर्म भरे।
15 पदों पर यह है स्थिति
धार: भाजपासमर्थित देवकरण भागीरथ (एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध रहेंगे)
तिरला: कोरमपूरा नहीं होने से निर्वाचन नहीं
नालछा: कोरमपूरा नहीं होने से निर्वाचन नहीं
बदनावर: भाजपासमर्थित महेंद्र सिंह चाचूबना के खिलाफ पार्टी के ही कद्दावर नेता पूर्व सीसीबी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार ने तीन फॉर्म दाखिल कर दिए। काफी मनाने के बाद भी डटे हुए हैं।
सरदारपुर: भाजपावरदीचंद्र चोयल (एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध रहेंगे)
बाग: कोरमपूरा नहीं होने से निर्वाचन नहीं
कुक्षी: भाजपासमर्थित बाबूलाल नेमाजी (एकमात्र उम्मीदवार, निर्विरोध रहेंगे)
धरमपुरी: भाजपासमर्थित विजय रामलाल के खिलाफ कैलाश मांगीलाल ने फॉर्म डाला (स्थिति अस्पष्ट)
मनावर: भाजपासमर्थित घनश्याम पाटीदार ने फॉर्म नहीं डाला। देवराम पाटीदार ने दाखिल किया। भाजपा ने इन्हें बाद में अधिकृत घोषित किया।
गंधवानी: भाजपासमर्थित शंकर भग्या निंगवाल के खिलाफ मो. रफीक मैदान में (स्थिति अस्पष्ट)
उमरबन: प्रहलादबाग सिंह भाजपा समर्थित उम्मीदवार था, जिसने फॉर्म दाखिल नहीं किया। एकमात्र फॉर्म नवल हरचंद ने दाखिल किया, जिसे भाजपा ने बाद में अधिकृत घोषित किया।
निसरपुरडही : भाजपासमर्थित अजय राधेश्याम कुल्मी फॉर्म नहीं भर पाए। महेश कुल्मी ने एकमात्र फॉर्म भरा। ये भाजपा कार्यकर्ता हैं लेकिन अभी अधिकृत घोषित नहीं किया है।
वर्गके दो पद : भाजपासमर्थित उम्मीदवार सुषमा पाठक को समर्थक-प्रस्तावक नहीं मिले। सुरेश तांतेड़ ने फॉर्म डाला, जिन्हें पार्टी ने अधिकृत घोषित कर दिया। तीसरा फॉर्म पूर्व उपाध्यक्ष रचना मुकेश कावड़िया का है, जो भाजपा से हैं लेकिन अधिकृत घोषित नहीं किया है।
वर्गका एक पद : भाजपासमर्थित राजीव यादव के खिलाफ बागी दिनेश गिरधारीलाल मैदान में उतर गया है। दिनेश के प्रस्तावक पूर्व सीसीबी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार हैं। तीसरे उम्मीदवार मदनलाल रतनलाल ने भी फॉर्म भरा।
भास्कर संवाददाता| धार
फॉर्मदाखिल होने के बाद गुरुवार को भाजपा का जिला सहकारी बैंक पर कब्जा लगभग पक्का हो गया है। कांग्रेस नजर नहीं आई लेकिन भाजपा नेतृत्व को बागियों के कारण मुंह की खानी पड़ी। अंतिम समय पर दो अधिकृत उम्मीदवार भाजपा को बदलना पड़े। पूर्व सीसीबी अध्यक्ष खेमराज