खाद्य पर्ची नहीं मिलने से लोग परेशान
खाद्य पर्ची नहीं मिलने से लोग परेशान
बदनावर| खाद्यसुरक्षा अधिनियम के तहत क्षेत्र के अनेक पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची नहीं मिली है। लोग जनपद तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। इन परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा। बामनसुता के मुकेश मोहनलाल ने बताया पात्रता पर्ची के लिए दो माह से चक्कर लगा रहे हैं। दशरथ नारायण, सोहन थावर भी पर्ची के लिए जनपद कर्मचारी के पास रहे हैं लेकिन सही जवाब नहीं दे रहे। संजय प्रहलाद मोहन प्रहलाद नि. कनवासा पंचायत सचिव सुन्दरलाल के पास गए तब जवाब दिया कि कुछ नहीं कर सकता, जनपद में जाओ। जनपद में प्रभारी अखलाख के पास गए तो बोले भोपाल से आएगी तो दे देंगे। अभी तुम्हारी पर्ची नहीं आई है। ऐसे कई लोग भटक रहे हैं। जनपद सीईओ संजय तिवारी ने कहा तकनीकी समस्या के कारण पर्ची नहीं आई है। शीघ्र ही पात्रता पर्ची वितरित की जाएगी।
अग्रसेनजयंती महोत्सव कल से, बैठक हुई
धामनोद| अग्रवालसमाज धामनोद महाराज अग्रसेनजी की जयंती धूमधाम से मनाएगा। आयोजन को लेकर समाज की साधारण सभा कार्य समिति की बैठक हुई। 20 से 25 सितंबर तक महोत्सव चलेगा। विभिन्न कार्यक्रम समाज की महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के लिए रखे हैं। 20 को अग्रसेनजी की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। प्रतिभाशाली समाजजन को सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में बढ़ती विसंगति को देखते हुए जनजाग्रति के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता, फेसबुक वाट्सएप वर्तमान पीढ़ी के लिए वरदान या अभिशाप पर चर्चा होगी 25 सितंबर कोचल समारोह के साथ पुरस्कार वितरण होगा। भोजन के साथ समापन होगा। जानकारी मीडिया प्रवक्ता अंशुल मंगल ने दी।
नवदुर्गोत्सव: चुनरी कलश यात्रा निकलेगी
केसूर| गांवमें नवदुर्गा उत्सव को लेकर जय हिंद पैनल की बैठक हुई। समिति के गुड्डू भाई ने बताया परंपरा अनुसार स्थापना होगी। आय व्यय के बारे में भी चर्चा हुई। साकेत सोलंकी, सोनू जगताप, गोविंद सोलंकी, विनोद विश्वकर्मा, सोहन अग्रवाल, राहुल परमार, रवि सोलंकी, संदीप सोलंकी, सुधीर पाल, पवन विश्वकर्मा, सुनील परमार, विवेक विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। इधर, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी श्रीराम सेवा समिति ने चुनरी कलश यात्रा निकाली जाएगी। समिति के कुलदीप राठौड़ ने बताया 30 सितंबर को रामनगर कॉलोनी स्थित अखंड शिव धाम आश्रम से 11 बजे से यात्रा शुरू होगी। माता चौक पहुंचेगी। आरती कर समापन होगा। हल्दी घ