पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलवाड़ा के किसान ने लोकायुक्त से की बदनावर एसडीएम की शिकायत

पलवाड़ा के किसान ने लोकायुक्त से की बदनावर एसडीएम की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| पलवाड़ामें पचास साल पुराना कब्जा हटाने के मामले में किसान विश्राम पाटीदार ने एसडीएम एकता जायसवाल की शिकायत लोकायुक्त से की है। मामले में अन्य पक्ष के घर पुलिस बल को साथ लेकर कानून के विपरीत मनमाने तरीके से बगैर आधार, कारण एवं आदेश होने के बावजूद मौके पर पहुंच संबंधित हितग्राही के निवास पर रुककर कब्जा दिलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत की प्रति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कमिश्रर एवं कलेक्टर एसपी को भी लिखित में की है।

येहै मामला- कानवनथानांतर्गत पलवाड़ा में मालकी आधिपत्य की भूमि एवं मकान 60 बाय 41 वर्ग फीट का है जिसका दीवानी वाद जिला कोर्ट में चल रहा है। मामले में अन्य पक्ष द्वारा एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद कब्जा दिलाने के प्रयास शुरू हो गए। शिकायतकर्ता विश्राम ने अधिकारी के समक्ष मामला प्रचलन योग्य नहीं होने से दीवानी कोर्ट में स्थगन के लिए वाद लगाया जिससे आवेदन पर विचार करते हुए प्रकरण में यह निर्देश दिए गए कि नायब तहसीलदार से मौके की स्थिति बुलाई जाए पेशी 16 सितंबर नियत की गई लेकिन उसी दिन पेशी की सुनवाई बगैर अधिकारी मय पुलिस बल के पलवाड़ा पहुंच गए।

^शिकायतनिराधार है। संपत्ति के सभी कागजात दिलीप पाटीदार के पास मौजूद हैं। शिकायतकर्ता ने सिविल में स्थगन चाहा था वह भी निरस्त हो गया है। मेरे न्यायालय में धारा 133 का प्रकरण चल रहा है।अपने पक्ष में समर्थन चाहते है इसी को लेकर शिकायत की होगी।” एकताजायसवाल, एसडीएमबदनावर