पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीछे हटे खेमराज, यादव या चाचूबना हो सकते हैं अध्यक्ष

पीछे हटे खेमराज, यादव या चाचूबना हो सकते हैं अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालकों के निर्वाचन की स्थिति शनिवार को स्पष्ट हो गई। 24 सितंबर को निर्वाचन नहीं होंगे। भाजपा के 11 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए। औपचारिक घोषणा 24 को होगी। शेष चार पद सहयोजन से भरे जाएंगे। पदों पर पार्टी उम्मीदवार तय करेगी, जिनका मनोनयन अन्य संचालक करेंगे। अब इंतजार 30 सितंबर को होने वाले विशेष सम्मेलन का है, जिसमें संचालक अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार राजीव यादव और महेंद्रसिंह चाचूबना में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

बागी होकर बदनावर से फॉर्म दाखिल करने वाले पूर्व सीसीबी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार मान गए। उन्होंने शनिवार को फॉर्म वापस ले लिया। शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले मुकेश कावड़िया को भी मना लिया गया। उन्होंने इस्तीफा वापस लेकर अपनी प|ी पूर्व उपाध्यक्ष रचना कावड़िया का फॉर्म उठवा लिया। नालछा सीट से नरेंद्रसिंह चौधरी ने भी फॉर्म वापस ले लिया। कुल 15 में से 10 संचालक शुक्रवार तक निर्विरोध हो गए थे। बदनावर और नालछा में पाटीदार-चौधरी के फॉर्म उठाने से दो निर्विरोध संचालक बढ़ गए। हालांकि रचना कावड़िया द्वारा फॉर्म उठा लेने से कुल निर्विरोध संचालक 11 रह गए। दो जगह कोरम पूरा नहीं होने से निर्वाचन नहीं होना है। एक सीट पर फॉर्म रिजेक्ट होने से कोई उम्मीदवार नहीं रह गया था। जबकि एक सीट कावड़िया के फॉर्म उठाने से रिक्त हो गई। चार सीट पर सहयोजन से संचालक मनोनीत होंगे।

दूर करेंगे युवा लॉबी की नाराजगी?

पिछलेकुछ चुनावों में अनदेखी से भाजपा में युवा लॉबी नाराज बताई जाती है। वर्ग और परिवार विशेष के नेताओं को टिकट मिलने के बाद प्रदेश संगठन तक युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी बात पहुंचाई थी। बताया जाता है पार्टी ने सीसीबी चुनाव को डेमेज कंट्रोल का फॉर्मूला बनाया है। प्रदेश से चली गाइडलाइन में कोई बदलाव एनमौके तक नहीं होता है तो राजीव यादव का अध्यक्ष बनना तय है। दूसरे गुट की चली तो महेंद्रसिंह चाचूबना अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। पुरुष उपाध्यक्ष दोनों में से एक होगा। महिला उपाध्यक्ष के लिए सुषमा पाठक का नाम लगभग फाइनल है।

सीसीबी चुनाव . निर्विरोध निर्वाचित हो गए भाजपा के 11 उम्मीदवार, 24 को होगी औपचारिक घोषणा, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष ने उठा लिया फॉर्म, कावड़िया माने