नि:शुल्क सामूहिक महातर्पण कल
नि:शुल्क सामूहिक महातर्पण कल
बदनावर| सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर नागेश्वर धाम स्थित पवित्र कुंड में 23 सितंबर सुबह अमर शहीदों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों की आत्म शांति मोक्ष के लिए विधि विधान मंत्रोच्चार से नि:शुल्क सामूहिक महातर्पण, कर्मकांड, श्राद्धकर्म और पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। शनि भक्त मंडल शहीद गैलरी संस्थापक शेखर यादव ने बताया स्वामी विशद्वानंद गिरी महाराज, अखंड परमधाम हरिद्वार के सान्निध्य में पं. सुरेशचंद शर्मा संपन्न कराएंगे। श्रद्धालु, घर-परिवार में सुख शांति, समृद्धि लाने, गृह पितृदोष निवारण करने के निमित्त भी कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ अर्जित कर सकते हंै।
शिकायतनिवारण शिविर २४ को
धार| बिजलीकंंपनी के नौगांव कार्यालय में 24 सितंबर दोपहर बजे से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगेगा। धार, राजगढ़, मनावर संभागीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण किया जाएगा। शिकायतकर्ता आवेदन के साथ सभी दस्तावेजों की तीन फोटोकॉपी साथ में लाए। फोरम में विद्युत चोरी, माल प्रैक्टिस के प्रकरण की सुनवाई नहीं होगी। जानकारी अधीक्षण यंत्री सुब्रतो रॉय ने दी।