- Hindi News
- रापी गाड़ वाहन पंक्चर कर ढाई लाख का माल लूटा
रापी गाड़ वाहन पंक्चर कर ढाई लाख का माल लूटा
रापी गाड़ वाहन पंक्चर कर ढाई लाख का माल लूटा
बदनावर| पेटलावदरोड फैक्ट्री के पास शनिवार रात रापी गाढक़र वाहन सवार से ढाई लाख का माल लूट लिया गया। बदमाश 2.15 लाख रुपए नकद, महंगे जूते, एक मोबाइल ले गए। अन्य महंगा मोबाइल वहीं फेंक गए। बदमाशों की संख्या में चार बताई गई है। जानकारी के अनुसार नानाखेड़ा उज्जैन के शैलेश राजेंद्रप्रसाद मिश्रा (52) व्यापार के सिलसिले में इनोवा (एमपी 09 सीजे 0808) से अंकलेश्वर गुजरात गए थे। लौटते समय रात 10.15 बजे वाहन पंक्चर हो गया।चालक ओप्रकाश सोनी टायर बदलने के लिए उतरा। लगभग पंद्रह मिनट गुजरे होंगे कि चार बदमाशों ने वाहन घेर लिया। मारने की बात कह कर बैग में रखी नकद राशि झपट ली। 15 हजार रुपए मूल्य के जूते एवं चालक का मोबाइल ले गए। मिश्रा का कीमती मोबाइल वापस फेंक गए। जानकारी मिलते ही टीआई सुनील गुप्ता सहित बल घटना स्थल पर पहुंचा, सर्चिंग की लेकिन बदमाश मक्का की खड़ी फसल का लाभ लेकर भाग गए। घटना के बाद मिश्रा उज्जैन चले गए रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की। बदमाश संख्या में चार बताए जाकर 25 से 30 साल की आयु के बताए गए है। सभी जिंस टीशर्ट पहने स्थानीय भाषा बोल रहे थे। मिश्रा उज्जैन जिले जिले में पदस्थ टीआई कल्पना मिश्रा के पति हैं। वाहन में पीली बत्ती भी लगी थी। मिश्रा ने कहा वारदात के समय टीआई गाड़ी में नहीं थी। ड्राइवर और मैं ही था।
पिपलदाआंगनवाड़ी में दुष्कर्म
धार| गुणावदके समीप पिपल्दा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में शनिवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से दुष्कर्म किया गया। महिला ने बताया दोपहर 2 बजे आरोपी संजय पिता सीताराम ने बच्चों को बाहर कर ज्यादती की। दामाद ने आकर बताया। शाम को सादलपुर थाने गई। दामाद साथ था, इसलिए दुष्कर्म की घटना नहीं बताई। पुलिस ने अदम चेक काट मेडिकल के लिए अकेली को धार भेज दिया। जिला अस्पताल में महिला जोर-जोर से रोने लगी। हंगामा होते देख कोतवाली से महिला पुलिस पहुंची। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बयान लेकर केस दर्ज किया गया
जमीनमांगने पर पिता को पीटा
बदनावर| कालाभाटाजेल रोड पर शनिवार रात जमीन मांगने पर पुत्र ने पिता को पीट दिया। गंमीर बड़े बेटे लुणा के पास गया। कहा कि जीवन व्यापन के लिए खर्चा दो, नहीं तो जमीन दे दो। इतना कहने पर पुत्र लुणा लकड़ी से मारने लगा। कहा आज के बाद जमीन मांगी तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस न