पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में नाम जोड़ने, हटाने परिवर्धन के बारे में बताया

कार्यशाला में नाम जोड़ने, हटाने परिवर्धन के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यशाला में नाम जोड़ने, हटाने परिवर्धन के बारे में बताया

बदनावर | पंचायतनिर्वाचन नामावली प्रकाशन के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों की कार्यशाला जनपद रिसोर्ट सेंटर में हुई। तहसीलदार क्षितिज शर्मा मौजूद थे। ट्रेनिंग में नाम जोड़ने, हटाने एवं परिवर्धन करने के तरीके मास्टर ट्रेनर अकलाख मंसूरी ने सिखाए। बैठक में 89 पंचायतों के प्राधिकृत कर्मचारी मौजूद थे। 23 सितंबर से 9 अक्टूबर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। मनाही के आदेश के बावजूद ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। सीताराम चौहान, छोगालाल वर्मा, प्रकाश डाबी, राधेश्याम मेइड़ा, नंदराम डावर, अंसार एहमद, आनंद कालिया, तोलाराम निनामा सहित शिक्षकों ने बताया 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कर्तव्य सप्ताह मनाया जाना है। 35 प्रतिशत से कम गुणवत्ता वाले स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। बीएलओ ड्यूटी लगने से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।