पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर ने 12 भेड़ों को कुचला, मौत

कंटेनर ने 12 भेड़ों को कुचला, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | लेबड़-जावराफोरलेन पर मुलथान ग्रिड के पास सोमवार को भेड़ों के झुंड में कंटेनर (एचआर 38आर 9600) घुस गया। 12 भेड़ों की कुचलने से मौत हो गई। 20 गंभीर घायल हो गईं। मृत पशुओं की कीमत 1.25 लाख रुपए बताई गई है। गडरिया राणा रादा संग्राम रेबारी माडलगांव पाली (50) भी चपेट में गया। उसे बदनावर अस्पताल लाया गया। दोनों पैर में चोट होने से रतलाम रैफर किया गया। पुलिस ने कंटेनर जब्त किया है हादसे के बाद चालक भाग गया। जानकारी के अनुसार गडरिए पशुओं को बदनावर की ओर से ढेरे के लिए ले जा रहे थे कि अचानक पीछे से तेज गति से रहे वाहन के घुस जाने से हादसा हुआ।

बाइककी टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर

कालीबावड़ी | पेंडियाबेड़ीमें सोमवार रात बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी (एमपी11एमए0656) चालक राधा वास्केल (35) को गंभीर चोट आई। पीछे बालिका को मामूली चोट है। बाइक (एमपी09एमबी086) का अज्ञात सवार फरार हो गया। राधा को धामनोद रैफर किया गया।