पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ८३ सरपंचों को प्रमाण पत्र दिए

८३ सरपंचों को प्रमाण पत्र दिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
८३ सरपंचों को प्रमाण पत्र दिए

बदनावर| पंचायतचुनाव में जीते 83 सरपंचों को प्रमाण पत्र जारी किया गया। पंच पदों के लिए बराबर मत मिलने पर कॉलेज परिसर में रिटर्निंग अधिकारी एसएन दर्रों ने प्रत्याशी समर्थकों के समक्ष लॉट डाल कर विजेता का फैसला किया। जीते सरपंचों में 45 प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित 38 भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। दोनों दलों ने आंकड़ों से अधिक सरपंच जीतने का दावा कर रहे हैं। नागदा पंचायत का प्रमाण पत्र वितरण नहीं किया गया। प्राप्त मतदान पर्ची में दो प्रत्याशियों ने पुनर्मतगणना की मांग की जा रही है।

बसस्टैंड से जुलूस

खिलेड़ी| कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जनपद सदस्य कांग्रेस की ग्यारसी बाई राधेश्याम मेड़ा एव जिला पंचायत क्षेत्र 4 से विजयी लक्ष्मी गोविंद पाटीदार खिलेड़ी पंचायत सरपंच अमृत लाल गिरवाल पंचों का सोमवार को खिलेड़ी बस स्टैंड से जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।