मकानों के आगे पटके पत्थर, फजीहत
मंडीबायपासपर हो रहा रोड निर्माण रहवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। ठेकेदार ने जमीन लेवल के दौरान बड़े पत्थर एवं मिट्टी को लोगों के मकान के आगे पटक दिया। ओट देने से घर में प्रवेश एवं दुपहिया-छोटे चोपहिया वाहन पार्क करने में भी दिक्कत हो रही है। कई जगह नालियां भी क्रेक हो गई हैं। गिरने का भी भय बना रहता है। ऐसे हालात गत एक माह से हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अनदेखी की जाने से परेशानी है। पूर्व पार्षद यूसुफ शाह ने बताया रोड का काम नवीन कपास मंडी से शुरू किया गया है, मंडी बायपास आने तक दो माह से अधिक समय लगेगा। ऊपर से जमीन लेवल के नाम पर मिट्टी एवं पत्थर मकानों के सामने डाल देने से भारी परेशानी है। गौरतलब है रोड मंडी स्थायी निधि से बन रहा है, बालोद्यान से घाटी तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण होगा और शेष भाग डामरीकरण युक्त होगा। काम की गति काफी धीमी होने से भी सवाल खड़े हो रहे है। मंडी सचिव एसएस परमार ने बताया शिकायत मिली है मामले से मंडी इंजीनियर को अवगत करा कर समस्या का शीघ्र हल कर रहे है।
बदनावर. मंडी बायपास रोड पर मकानों के सामने बने आेटलों से परेशानी है।