- Hindi News
- 9 वर्षीय छात्रा भिड़ी बदमाश से, बहादुरी देख भागा
9 वर्षीय छात्रा भिड़ी बदमाश से, बहादुरी देख भागा
न्यूज इन बॉक्स }
9 वर्षीय छात्रा भिड़ी बदमाश से, बहादुरी देख भागा
कुक्षी.डेहरीकी नौ वर्षीय चैताली आशीष भोपे अपहरण करने वाले बदमाश से भिड़ गई। उसने बताया कुक्षी के निजी स्कूल की बस से उतरी। दीदी पहले ही उतर कर आगे चली गई। तभी किसी ने मेरे मुंह को पीछे से दबोच लिया। हाथ भी पकड़ लिया। थोड़ी दूर जाने पर मेरा हाथ उसने ढीला किया तो हाथ छुड़ाकर मैंने कोहनी से उसकी पसलियों में वार किया। उसने मेरा मुंह छोड़ दिया। मैं भागकर सामने एक दुकान पर चली गई। बदमाश भाग गया। हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। शाम को बालिका के बड़े पापा (अतुल भोपे) घर आए तो बताया कि घटना सच्ची हो सकती है क्योंकि सुबह एक और बच्चे के अपहरण का प्रयास हुआ है। चैताली ने बताया कि स्कूल में प्रशिक्षक ने आत्मरक्षा की क्लास में कोहनी मारना सिखाया था।
साइकिल पर सेना के जवान
धामनोद.राऊ-खलघाटफोरलेन पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस के 27 जवान साइकिलें चलाते हुए निकले। कर्नल हरबख्श सिंह एवं कर्नल संजय काहोल ने बताया 12 सितंबर को 27 साइकिलिस्ट ने यह अभियान फैजाबाद से शुरू किया था। 18 अक्टूबर को बैंगलोर में समापन होगा।
विधायक को आवेदन देकर पटवारी पर लगाए आरोप
केसूर. गांवके पटवारी पर केसूर के किसानों ने कई आरोप लगाए। आवेदन बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत को देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा नगर अध्यक्ष मांगूसिंह सोनगरा पूर्व सरपंच मोहनसिंह राजावत ने आरोप लगाया पटवारी की लापरवाही के कारण किसानों को 2013 की सोयाबीन फसल के बीमा का लाभ नहीं मिला। 80 प्रतिशत नुकसान हुआ। पूर्व में भी पटवारी की शिकायतें जनसुनवाई में हो चुकी हैं। विधायक ने अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।
सांडने महिला सफाईकर्मी को िभट्टी मारी, घायल
धामनोद.सतीविहार कॉलोनी में शनिवार सुबह 7.30 बजे नगर परिषद की सफाईकर्मी इकसना पति मुंशी खान को एक सांड ने भिट्टी मार दी। इकसना को सिर में गंभीर चोट आई। धामनोद अस्पताल ले जाया गया, जहां से इंदौर रैफर किया।
दुर्घटनामें घायल
धामनोद.समीपस्थगुलाटी में हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धामनोद लाया गया।
करंटलगने से भर्ती
धामनोद.गुलझराके आनंद पिता मनोहर सेन को शनिवार सुबह 9 बजे घर पर करंट लग गया। धामनोद अस्पताल ल