पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजयसिंह का सेना में चयन

विजयसिंह का सेना में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयसिंह का सेना में चयन

बदनावर.बड़ीचौपाटी प्रिय दर्शिनी इंदिरा कॉलोनी निवासी विजयसिंह डोडिया का चयन भारतीय थल सेना की राजपूत बटालियन में हुआ है। वे फर्रुखाबाद यूपी के फतेहगढ़ केंद्र पर ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गए। कलेक्टोरेट पोस्ट ऑफिस धार में पदस्थ पोस्ट मास्टर डीएस डोडिया के पुत्र विजय ने बताया कि आर्मी ज्वाइन करने कर देश के लिए काम करने का ही लक्ष्य था।

सफाईके लिए दिया आवेदन

धामनोद.महेश्वरफाटे से बस स्टैंड तक निर्माणाधीन नाली निर्माण में दो जगहों पर व्यवधान के चलते निकासी रुक गई है। बदबू फैल गई है। मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने सीएमओ को आवेदन देकर दो दिन में सफाई करवाने के लिए कहा। आवेदन डॉ. आरसी पाटीदार, डॉ. बीएन पाटीदार, डॉ. बीआर पाटीदार, दीपक अग्रवाल, नवीन शर्मा, दिनेश शर्मा, दयानंद झूलवाला, राधेश्याम शर्मा, अनिल जशनानी, अजय पाण, सैफुद्दीन जामीन, हुकुम कर्मा, सुरेंद्र शर्मा, शक्ति, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जशनानी ने दिया।

14को मतदाता सूची का प्रकाशन

बदनावर.कृषिउपज मंडी में कृषक प्रतिनिधि बुद्धाजी के निधन के बाद रिक्त हुए पद पर उप निर्वाचन को लेकर गुरुवार को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ। दावे आपत्ति, अनुपूरक सूची तैयार कर मूल मतदाता सूची के साथ जोड़ा जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 13 अक्टूबर को होगा उसी दिन निरीक्षण एवं विक्रय के लिए उपलब्ध हो सकेगी। 14 को मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन होगा। जानकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने दी।