पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि रथ आया, फसल संबंधित जानकारी दी

कृषि रथ आया, फसल संबंधित जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि रथ आया, फसल संबंधित जानकारी दी

मुलथान | कृषिक्रांति रथ गांव आया। स्वागत सरपंच बाबूलाल मेहरा, धन्नालाल पाटीदार, प्रदीप जैन ने मक्का, गेहूं, अनाज से स्वागत किया। किसानों को गेहूं एवं चने के बीज 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बीएल सोलंकी ने विभागीय योजना की जानकारी दी। उद्यान विभाग द्वारा चुने गए किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रदान के लिए स्वीकृति दी गई। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मुलथान समिति के 12 सदस्यों को बदनावर सहकारी समिति के माध्यम से मछुआ क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। रथ के स्वागत में एकत्रित अनाज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में दिया गया। कृषि महाविद्यालय के प्रो. डॉ. एके कृष्णा ने किसानों को फसल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। सहायक संचालक चंद्रसेना भिड़े, पशु विभाग से डॉ. साहू सावलिया, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीएल पाटीदार, जन शिक्षक चैनसिंह सोलंकी, पंचायत सचिव हरेंद्र शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नर्स पंचायत का अमला उपस्थित था।