- Hindi News
- छात्रों से एक दूसरे की कॉपियां चेक करवाने पर बवाल
छात्रों से एक-दूसरे की कॉपियां चेक करवाने पर बवाल
छात्र संगठन ने छात्रों से ही कापियां चेक कराने के विरोध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
नंदराम चौपड़ा स्कूल का मामला, प्राचार्य ने कहा गलतियां सुधारने के मकसद से किया ऐसा
भास्करसंवाददाता | बदनावर
नंदरामचौपड़ा हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा की कॉपियां छात्रों से ही जंचवाने के मामले में विवाद हो गया। छात्र संगठन के सदस्यों ने स्कूल पहुंच आपत्ति ली तो प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। बाद में मामले में ज्ञापनबाजी भी हुई।
दरअसल स्कूल में त्रैमासिक के पर्चे के बाद छात्रों से ही एक-दूसरे की कॉपी चेक करवाई जा रही थी। इस पर आपत्ति जताते हुए छात्र नेता मामले की शिकायत लेकर प्राचार्य से मिले। प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच कहासुनी हो गई। निर्देश सोनगरा, अशफाक खान, विजय सोलंकी, राहुल डोडिया, विनोद सोलंकी, जुझार सोलंकी, सोहेल कुरैशी, शक्ति राठौर आदि ने प्राचार्य पर अभद्रता कर पिटाई करवाने की धमकी देने की बात कही। हालांकि प्राचार्य इससे इंकार कर रहे हैं। विवाद के दौरान ही प्राचार्य ने स्कूल में पुलिस बुलवा ली, जिससे आक्रोशित छात्र नेता एसडीएम कार्यालय जा पहुंचे। एसडीएम के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश सस्तिया को देकर छात्रों ने विरोध जताया। एक-दूसरे की कॉपियां चेक करवाने पर वैमनस्य पैदा होने की चिंता जाहिर की।
^परीक्षाके दौरान छात्रों द्वारा की गई गलतियों में उन्हीं से सुधार करवाने के मकसद से एक-दूसरे छात्र की कॉपियां चेक करवा रहे हैं। हालांकि बाद में क्लास टीचर खुद भी फाइनल चेक करते हैं। इसमें उनके मध्य वैमनस्य फैलने का तो सवाल ही नहीं उठता है। विवाद हो इसके लिए पुलिस को सूचना दी है। दिनेशसोनी, प्रभारीप्राचार्य, नंदराम चौपड़ा स्कूल