- Hindi News
- नागदा में बरखा पैनल धार को मिला पुरस्कार
नागदा में बरखा पैनल धार को मिला पुरस्कार
नागदा| फोरलेनमाताजी मंदिर पर आदर्श रामायण मंडल, बारह पत्थर, शनि चौक, नीम चौक पर रंगारंग गरबे हुए। नीम चौक पर रविवार रात बरखा पैनल धार के बालक-बालिकाओं को पुरस्कार दिया। गरबों सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। बालिकाओं को पुरस्कार दिया।
बदनावर|बखतगढ़में नवदुर्गा उत्सव समिति अंबाजी मंदिर परिसर में बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बालिकाओं ने सामूहिक गरबा नृत्य किया। सदर बाजार, सीतलामाता मंदिर परिसर में, समीप ग्राम निंदवानिया, पिपल्या, झरीपाड़ा, साकतली, रेशमगारा आदि गावों में भी गरबों की धूम है।
धेगदा|मंदिरपुरामें नवयुवक मित्र मण्डल, शिवशक्ति मोहल्ला में शिवशक्ति मित्र मंडल, जायसवाल मोहल्ला में मां दुर्गा मित्र मंडल और इंदिरानगर में युवक मित्र मंडल के पंडालों में देर रात तक गरबे चल रहे हैं। नवमी पर कन्याभोज कराया जाएगा। भवान्या बुजुर्ग के राठीयापुरा और गुत्रियापुरा के गरबे क्षेत्र भर में फेमस हैं। भवान्याखुर्द, दसोड़ा, बालीपुर, पिपल्याखुंट, पिपल्या कामीन, वासलीपुरा, इब्राहिमपुरा, पेड़वी और रूपट्टा मे भी घटस्थापना की गई है।
कुक्षी|अन्नपूर्णाकॉलोनी में मां अंबिका गरबा समिति द्वारा बालिकाओं के गरबे करवाए जा रहे हैं। रंगोली भी बनाई गई। रोजाना महाआरती एवं महाप्रसादी हो रही है।
बाकानेर|गरबोंका रंग परवान चढ़ने लगा है। विभिन्न गरबा मंडलों द्वारा सार्वजनिक प्रस्तुति दी जा रही है। चौसठ योगिनी मंदिर में भीड़ उमड़ रही है। सात माता देवीजी पर भक्त आरती में उमड़ रहे हैं।
नागदा. नीम चौक पर गरबों की भव्य प्रस्तुति देते बरखा पैनल के कलाकार