पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा मवेशियों से लोग परेशान

आवारा मवेशियों से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवारा मवेशियों से लोग परेशान

कुक्षी | नगरमें आवारा मवेशियों से लोग हलाकान हैं। नगर परिषद ने बीते तीन माह में कई बार मुनादी करवाई लेकिन कार्रवाई नहीं होने से पशुपालक बेखौफ हैं। सिनेमा चौपाटी से मंडी चौराहे तक शाम होते ही मवेशियों के झुंड मेन रोड पर बैठ जाते हैं। नवरात्रि में परेशानी और बढ़ गई है। मुख्य बाजार, कचहरी चौक, सब्जी मार्केट, मंगलवारिया में भी आवारा पशुओं का ढेर दिन भर लगा रहता है।

चारदिन से अस्पताल में खड़ा रथ

बाग| स्वास्थ्यविभाग द्वारा बीते सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया ममता रथ तीन-चार दिन से अस्पताल परिसर में खड़ा है। रथ को प्रतिदिन विकासखंड के गांवों में घूम कर ग्रामीणों को जानकारियां देना है। रथ में लगी टीवी स्क्रीन पर गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दिखाई जाना है। रथ प्रभारी वीरेंद्र चौखारे ने चर्चा नहीं हो सकी।

अभाकवि सम्मेलन आज

कानवन| कालिकामाता परिसर में 30 सितंबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कवि शैलेंद्र शैलू प्रतापगढ़, दिनेश देशी शाजापुर, मुन्ना बैटरी मंदसौर, निशा मीणा कोटा, गोविंद राठी, शुजालपुर, डॉ. प्रेरणा ठाकुर नीमच काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का संचालन अतुल ज्वाला इंदौर करेंगे।

युवकको दराता मारा

बदनावर| कोदलीपाड़ामें रविवार दोपहर धर्मेंद्र प्रेमा साइकिल से जा रहा था। सांवरिया गिरधारी आया और दराते मार दिया। धर्मेंद्र को सिर पीठ में चोट आई। पुलिस ने सांवरिया पर केस दर्ज किया।

‹ØêÊæ §UÙÕæò€â