मतगणना आज, परिणामों की घोषणा कल
कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के लिए दलों का रैंडमाइजेशन किया गया। जिला जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतगणना विकासखंड मुख्यालयों पर 8 फरवरी सुबह 7.30 बजे से शुरू होगी। सरपंच एवं पंच पद की मतगणना का सारणीकरण और परिणामों की घोषणा 9 फरवरी को होगी।
दूसरे चरण में जनपद पंचायत धार, तिरला, बदनावर, कुक्षी उमरबन क्षेत्र के जिला जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी। मतगणना केन्द्र धार में 03, तिरला में 02, बदनावर में 01, कुक्षी में 02 तथा उमरबन में 03 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। मतगणना के लिए धार में 18, तिरला में 14, बदनावर में 25, कुक्षी में 13 तथा उमरबन में 22 मतगणना टेबलें लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर 01-01 मतगणना पर्यवेक्षक तथा गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना पर्यवेक्षक गणना सहायक कर्मियों का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेश किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जयश्री कियावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर.एस. बालोदिया, रिटर्निंग ऑफिसर धार बिहारी सिंह, तिरला पूर्णिमा सिंघी, एनआईसी प्रभारी विनय नामदेव अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
धार . कलेक्टर जयश्री कियावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए।