पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात साल बाद भी नहीं बनी सर्विस रोड

सात साल बाद भी नहीं बनी सर्विस रोड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| लेबड़-जावराफोरलेन इंदौर रोड पर बने अंडरपास के आसपास सात सालों में भी सर्विस रोड नहीं बन पाया है। लोगों को उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। चढ़ाई ऊंची होने से हादसे का अंदेशा भी बना रहता है। कई बार बाइक सवार स्लीप होने से घायल भी हुए हैं। लोगों को इंदौर या इस रूट के लिए जाना हो तो बड़ी चौपाटी तक आना पड़ता है। दोनों तरफ ऐसे ही हालात है। बड़ी चौपाटी से अधिक दूरी पर बनाए बस पाथ भी अनुपयोगी हो गए हैं। रहवासियों ने बताया कि लंबे समय से मांग के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। अंडरपास के भीतर लगे लैंप भी या तो बंद पड़े है या फिर गायब हो गए है। ऐसे में रात्रि के दौरान गुजरने वाले लोगों में भय बना रहता है। आसपास रहवासी क्षेत्र भी है। अंडरपास की दीवारों में भी क्रेक हो गए हैं और फैलते ही जा रहे हैं लेकिन जवाबदारों का ध्यान नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बदनावर. चढ़ाई पर हादसे का अंदेशा।