पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होस्टल से नौवीं का छात्र लापता

होस्टल से नौवीं का छात्र लापता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | स्कूलके लिए बैग लेकर मंगलवार को निकला कक्षा नौवीं का छात्र गोविंद भारतसिंह वापस होस्टल नहीं पहुंचा। परिजन ने सभी ओर तलाश करने के बाद सफलता नहीं मिलने पर बुधवार को मामले की रिपोर्ट पुलिस में की। जानकारी के अनुसार गोविंद राजोद का निवासी होकर बदनावर जैन पब्लिक स्कूल का छात्र है। यहां सरस्वती कॉलोनी में नवीन शर्मा के होस्टल में रहता है, मंगलवार को स्कूल जाने के लिए सुबह 9 बजे निकला, तीन बजे वापस लौटना था। नहीं आने पर संचालक ने स्कूल में बात की तो पता चला कि गोविंद स्कूल पहुंचा ही नहीं। मामले की जानकारी राजोद में परिजन को देने पर तलाश की गई लेकिन नहीं मिला।