आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
धार| दिल्लीकी जीत का जश्न शहर समेत जिले में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने मनाया। धार में मोदी पेट्रोल पंप के सामने कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई। ढोल-ताशे पर नाचे।
बदनावर|यहांभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई बांट कर खुशियां मनाईं। प्रमुख मार्ग पर बाइक से रैली निकाली। शैलेंद्र शर्मा, हरेसिंह सोलंकी, केसरीमल सेनापति, नीलेश शर्मा, भूपेश साहू, नाथूसिंह, लतीफ शाह, असलम पहलवान, शाहिद मंसूरी, चंदरसिंह राठौर, अशोक स्वामी, महेश मालवीय, मुरली मालवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खिलेड़ी|गांवमें बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। जीत का जश्न मनाया।
धार. अाप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।