- Hindi News
- वाहन प्रतिबंधित होने से हाट बाजार में राहत
वाहन प्रतिबंधित होने से हाट बाजार में राहत
बदनावर| साप्ताहिकहाट में बुधवार को वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से राहत मिली है। बाजार लगने वाले इलाके के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। रोड की साइड पट्टियों के पीछे ही दुकानें लगाने के सख्त निर्देश के कारण रोड का मध्य क्षेत्र खुला-खुला हो गया है। महिलाओं को परेशानी से निजात मिली है। दोपहर में भी सीएमओ सुरेश त्रिवेदी ने अमले के साथ हाट बाजार में भ्रमण किया। आवश्यक निर्देश दिए। व्याख्याता प्रदीप पांडेय, चंपालाल पाटीदार, रीमा शर्मा, रेणु चौहान, मधु जैन, संतोष शर्मा, विजय माथुर आदि ने व्यवस्था पर संतोष जताते कहा कि नपं की नियमित मानीटरिंग के चलते ही सुधार नजर रहा है। हाट बाजार को और भी व्यवस्थित किया जा सकता है। गौरतलब है साप्ताहिक हाट बाजार काफी फैला हुआ है। लगभग छह मोहल्लों में लगता है। बदनावर, खेड़ा एवं आसपास ग्रामीण अंचल के लोग भी इस दिन यहां खरीदी के लिए आते हैं। हाट इलाके में रोड के मध्य ठेलागाड़ी लगाने, दुपहिया एवं छोटे चोपहिया वाहन घुस जाने से बार-बार जाम जैसे हालात बन जाते थे।
हादसे का भय भी बना रहता था, चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी हो रही थीं।
बदनावर. सप्ताहिक हाट-बाजार अब खुला-खुला लगने लगा है।