बाइक रैली निकाली
बदनावर| भाजयुमोमंडल अध्यक्ष पद पर राहुल पाटीदार की नियुक्ति से खुश समर्थकों ने बैजनाथ महादेव मंदिर से बाइक रैली निकाली। नजमुद्दीन बोहरा, पंकज जायसवाल, जितेंद्र शर्मा, राकेश राठौड़, भोला होती, प्रीतेशसिंह पंवार, योगेश मुकाती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। बैजनाथ मंदिर पर समापन पर जितेंद्र शर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान में जुटने का आह्वान किया।