पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो लाख से ज्यादा की खरीदी पर पेन कार्ड अनिवार्यता का विरोध

दो लाख से ज्यादा की खरीदी पर पेन कार्ड अनिवार्यता का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों के पास नहीं है पेन कार्ड
सराफा व्यापारियों ने रखा कारोबार बंद
बदनावर| स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े सभी ज्वेलर्स, स्वर्णकारो ने दो लाख से अधिक खरीदी बिक्री पर पेन नंबर की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को अपना कारोबार बंद रखा और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम एकता जायसवाल को दिया। ज्ञापन में बताया कि ग्राहक पेन नंबर देकर सोना नहीं खरीदेगा, जिससे माल के विक्रय में गिरावट अाएगी। स्वर्णकारों को नए सामान के आर्डर भी नहीं मिल पाएंगे। ज्वेलर्स आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनीयों का इस व्यापार पर कब्जा हो जाएगा। कारीगरों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। छोटे व्यवसायी भी कानूनन टेक्स के दायरे में आ जाएंगे। इसके पूर्व व्यापरियों ने बाइक रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। ज्ञापन का वाचन शशांक सराफ ने किया। अध्यक्ष मुकेश सोनी, अनिल नाहर, मुकेश बोकड़िया, अमित बाफना, मंगलेश सोनी, शैलेंद्र सोनी, कमल सोनी, रामू सोनी सहित व्यापारी मौजूद थे।

मनावर. सरकार के आदेश के विरोध में धरने पर बैठे सराफा व्यापारी।

खबरें और भी हैं...