पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिजूल खर्च रोकें, शिक्षा का बढ़ाएं स्तर

फिजूल खर्च रोकें, शिक्षा का बढ़ाएं स्तर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बदनावर/तिलगारा

पाटीदार समाज के 23वें सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पं. हेमंत शास्त्री ने सान्निध्य दिया। मुख्य अतिथि पाटीदार समाज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने फिजूल खर्च पर रोक और समाज में शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने की बात कही। दीनदयाल पाटीदार ने कहा कि समाज को समय की धारा के साथ काम करना होगा। युवाओं को आगे आना होगा और संगठन को मजबूत बनाने से ही समाज का समग्र विकास हो सकेगा।

अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल ने की। कैलाश पाटीदार कोद, मोहनलाल पाटीदार, समरथ पटेल, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार जाबड़ा विशेष अतिथि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राज बर्फा, गिरधारीलाल सिर्वी, अशोक सिंघाना, सीताराम पाटीदार, प्रांतीय सहसचिव हरिओम पाटीदार, रतलाम जनपद सदस्य ताराचंद पाटीदार, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, बाबूलाल जाट, महेंद्रसिंह शक्तावत, सरपंच उमरावमल संघवी ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। आयोजन समिति ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष धन्नालाल पाटीदार ने बताया कि वधुओं को मंगलसूत्र और घरेलू सामान समिति की ओर से भेंट किए गए। सोहनलाल पाटीदार, युगलकिशोर पाटीदार, बंशीलाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, भरतलाल पाटीदार आदि ने सेवाएं दी।

सामूहिक विवाह
खबरें और भी हैं...