पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया

नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया

मनावर|
ग्राम भगवानपुरा में जन अभियान परिषद द्वारा संचालित सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के तहत गायत्री परिवार के सहयोग से प्राथमिक शाला में सामाजिक समरसता बैठक और नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। फूलसिंह नर्गेश ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए समाज से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए नशाबंदी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी, शाला के शिक्षक कैलाश बर्मन, महेश चौहान, प्रताप भाई, शिवराम चौहान, सुनीता डावर, काली बर्मन और ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन सीएमसीएलडीपी की प्रतिभागी रंजना मंडलोई ने किया।

नमाज व पूजा की खबर मिलते ही मिली राहत

बदनावर|
भोजशाला में शांतिपूर्वक नमाज व पूजा की खबर मिलते ही लोगों ने चैन की सांस ली। धर्म जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

खबरें और भी हैं...