पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम से लौट रहे लोगों से भरी जीप आयशर से टकराई, पांच की मौत

आश्रम से लौट रहे लोगों से भरी जीप आयशर से टकराई, पांच की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बदनावर (धार)

उज्जैनके झालड़ा आश्रम से लौट रहे लोगों से भरी तूफान जीप एक आयशर से टकरा गई। जीप में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। जीप में कुल 18 लोग थे। हादसा बदनावर-बड़नगर रोड पर ढोलाना के पास बड़नगर (उज्जैन) थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 11.30 बजे हुआ।

इनकीहुई मौत : नयापाड़ाके रहने वाले नंदराम भेरू (45), जीप चालक पीरू गोविंद (32), दशरथ रामा (38), डागरपाड़ा के बालू लूणा (50) एवं रतलाम के रूपेश तिवारी (35)।

ये हुए घायल : शोभाराम, अमरसिंह, काना रूपाजी, रमेश पंडित, गीता भेरू, संगीता, मूलचंद, मंगला, अनिल सहित मृतक दशरथ का 10 वर्षीय पुत्र नारायण भी घायल हुआ है। घायलों को बड़नगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार नयापाड़ा-डागरपाड़ा के लोग तूफान जीप से मंगलवार शाम आश्रम गए थे। देर रात लौटते वक्त सामने से आई आयशर और जीप में जोरदार टक्कर हो गई और जीप पलटकर खाई में उतर गई।

िभड़ंत के बाद तूफान के परखच्चे उड़ गए।

दोनों गांव में छाया मातम

नयापाड़ाडागरपाड़ा में हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। पीड़ितों के परिजन बिलख रहे थे। ग्रामीण एवं रिश्तेदार उन्हें दिलासा देकर भगवान की इच्छा बता रहे थे। नयापाड़ा में तीन अर्थियां एक साथ उठी तो सबकी आंखें डबडबा गईं। दोनों मजरों में लगभग 150 घर की बस्ती है।