- Hindi News
- भाजपा के नाम फाइनल, कांग्रेस उम्मीदवार आज सीधे फॉर्म भरेंगे
भाजपा के नाम फाइनल, कांग्रेस उम्मीदवार आज सीधे फॉर्म भरेंगे
पहले दिन 4 फॉर्म आए, आज आखिरी तारीख
धार| जिलासहकारी बैंक के संचालक मंडल चुनाव में उम्मीदवारों के फॉर्म दाखिल करने की दो दिनी प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन चार फॉर्म आए। इनमें दो लालसिंह और नरेंद्रसिंह के नाम से हैं। दो अन्य फॉर्म पूर्व सीसीबी अध्यक्ष खेमराज पाटीदार ने दाखिल किए। गुरुवार शाम 4 बजे तक फॉर्म भरने करने का समय है।
चुनाव को लेकर भाजपा ने नाम फाइनल कर दिए हैं। डही को छोड़ सभी उम्मीदवारों के नामों की सूची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने चुनाव पर्यवेक्षक गोपीकृष्ण नेमा भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल की सहमति से जारी कर दी है। इनमें वर्ग के 13 संचालक पद के लिए धार से देवकरण कलोता तीसगांव, तिरला से राजाराम रणछोड़ मुकाती, सरदारपुर से वरदी चंद्र चोयल राजगढ़, बाग से हाली बाई हानु टांडा, कुक्षी से बाबूलाल नेमाजी सिर्वी, निसरपुर से अजय राधेश्याम कुल्मी अंबाडा, डही से कोई नहीं, गंधवानी से शंकर भैय्या निगवाल अवलदामान, मनावर से घनश्याम शंकरलाल पाटीदा करोली, उमरबन से प्रहलाद सिंह पिता बागसिंह मिर्जापुर, धरमपुरी से विजय रामलाल खलघाट, नालछा से लक्ष्मण जगन्नाथ खाती चंदरपुरा, बदनावर से महेन्द्र उदय सिंह चाचुबना संदला के नाम की घोषणा की गई है। वर्ग 2 से मार्केटिंग प्रतिनिधि के लिए सुषमा राजेश पाठक बदनावर और वर्ग 1 के लिए अन्य संस्था से राजीव यादव धार के नामों की घोषणा की है। भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुवार को फॉर्म दाखिल करेंगे।