- Hindi News
- बजट बनाने के लिए ब्लॉक प्लानिंग टीम का गठन
बजट बनाने के लिए ब्लॉक प्लानिंग टीम का गठन
बजट बनाने के लिए ब्लॉक प्लानिंग टीम का गठन
तिरला | महात्मागांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 के श्रम बजट तैयार करने के लिए बीपीटी. (ब्लॉक प्लानिंग टीम) का गठन किया गया। टीम की 3 दिवसीय कार्यशाला जनपद पंचायत तिरला सभागृह में शुरू की गई। डीआरटी (डिस्ट्रिक्ट रिर्सोस टीम) के सदस्य सहायक यंत्री (मनरेगा) बीके सूर्यवंशी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) प्रद्युम्न पाटीदार ने पहले दिन बीपीट. (ब्लॉक प्लानिंग टीम) के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। जनपद सीईओ प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष गेंदालाल गुमानपुरा ने संबोधित किया।
खाताखुलवाने के लिए लगी कतार
यहलाइन खाता खुलवाने के लिए लगी है।
केसूर| प्रधानमंत्रीधन जन योजना अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए केसूर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार से गांव में शिविर लगाया गया। लोगों के बॉयोमीट्रिक मशीन से खाते खोले जा रहे हैं। बैंक के राहुल चौधरी ने बताया लोगों को परेशानियां हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। बायोमीट्रिक मशीन द्वारा अंगूठे के साथ साथ अंगुलियों के फिंगर प्रिंट आदि लेकर खाते तुरंत खोले जाते हैं। लोग खाते खुलवाने के लिए कतार में लगे नजर आए।
बरमंडलसंघ का गठन
बरमंडल | नगरपत्रकार संघ की बैठक पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई। नगर पत्रकार संघ का गठन किया गया। गोपाल मारू (घोडला) को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदीपपंवार अध्यक्ष
बदनावर | दामोदरवंशी जुना गुजराती दर्जी समाज बदनावर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप पंवार, उपाध्यक्ष सचिन सोलंकी, सचिव मुकेश मेहता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी चुने गए। सोमवार को नागेश्वर धाम में समाजजनों की बैठक वरिष्ठ ओंकारलाल पंवार, बालकृष्ण सोलंकी, प्रकाश पंवार, कैलाशचंद्र पंवार आदि की उपस्थिति में हुई। बैठक में गुरू टेकचंद्रजी का समाधि उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
वार्षिकसभा कल
पड़ियाल | आदिमजाति सेवा सहकारी संस्था मर्या. बड़वान्या की वार्षिक साधारण सभा 19 सितंबर दोपहर 12 बजे पड़ियाल संस्था कार्यालय में रखी गई है। विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
संझाके गीत गूंज रहे
मांडू | सोलहश्राद्ध में संजा सोली मनाई जा रही है। शाम होते ही पूजा कन्याएं संझा के गीत गा रही हैं। दीवार पर गोबर से आकृतियां बनाकर पूजा कर प्रसाद चढ़ाया जा रहा है। सोलहवें दिन तालाब मे