भागवत कथा : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
भागवत कथा : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
बदनावर | बेगंदाश्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जब बाल रूप में कृष्ण को वासुदेव टोकनी में उठाकर जुलूस के रूप में कथा स्थल तक लाए तो उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर हो गया। गुलाल होली भी खेली, महिलाएं भजन गाते नाचने लगी थी। कथावाचक पं. दिनेश कश्यप धमाना ने कहा कि भागवत जीवन का सार है, इसके श्रवण मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति को धर्म, कर्म के साथ पर्यावरण के प्रति भी जवाबदार होना चाहिए। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहे हैं।
शांतिसमिति की बैठक कल
धार | नवरात्रि,दशहरा और ईदुज्जुहा को लेकर शांति समिति की बैठक 19 सितंबर शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में होगी। जानकारी एसडीएम ने दी।