पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेलिया समाज की चुनरी यात्रा २६ को

पटेलिया समाज की चुनरी यात्रा २६ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटेलिया समाज की चुनरी यात्रा २६ को

धार|पटेलियाआदिवासी समाज सेवा संघ के तत्वावधान में 26 सितंबर को 11 बजे चुनरी कलश यात्रा लाल बाग से शुरू होगी। मोहन टॉकिज चौराहा, धानमंडी, जवाहर मार्ग से हटवाड़ा, छतरी चौराहा होते हुए गढ़ कालिका मंदिर पहुंचेगी। यहां मां को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिराम पटेल, जिलाध्यक्ष शोभाराम पटेल ने बताया बालिकाएं गरबा नृत्य करती चलेंगी। समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। गुरुजन, वरिष्ठ पदाधिकारी समाजजन उपस्थित रहेंगे।चुनरी यात्रा में धार, झाबुआ, रतलाम, देवास दाहोद, गुजरात के समाजजन उपस्थित होंगे। सरपंच मोहन पटेल, विजय चोपड़ा, हरिराम सोरपुड़ आदि मौजूद थे। जानकारी प्रकाश पटेल ने दी।

पौधारोपणकिया

बदनावर| श्रीअंबिका आदर्श उमावि की रासेयो इकाई ने पिटगारा स्थित सरदार पटेल हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया। राजेश पाटीदार, दिनेश सिर्वी, ओवेश काजी एवं राजेंद्र परमार उपस्थित थे। प्राचार्य कमलेश बैरागी एवं जिला संगठक ने मार्गदर्शन दिया। जानकारी रासेयो अधिकारी विजय पाटीदार ने दी।