- Hindi News
- सरपंच पहुंचे तब स्कूल में नहीं थी अध्यापिका
सरपंच पहुंचे तब स्कूल में नहीं थी अध्यापिका
सरपंच पहुंचे तब स्कूल में नहीं थी अध्यापिका
उटावद| ग्रामपंचायत सरपंच रमेश और चौकीदार समेत शाला प्रबंध समिति ने ईजीएस नवीन शाला उटावद में निरीक्षण के दौरान अध्यापिका इंदिरा मुवेल को अनुपस्थित पाया। पंचनामा बनाया। इसमें बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने बताया मैडम स्कूल देरी से आकर बच्चों को खाना खाने घर भेज देती हैं। जबकि मध्याह्न भोजन स्कूल में देना चाहिए।
आठमाह से समूह का भुगतान नहीं -उटावद स्कूलमें मध्याह्न भोजन बनाने वाले महाराणा प्रताप स्व सहायता समूह ने शिकायत की है कि आठ माह से शाला प्रबंध समिति ने भुगतान नहीं दिया है। तीन दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर मध्याह्न भोजन बंद करने की चेतावनी दी।
क्षत्रियराठौड़ समाज की बैठक में लिए कई निर्णय
बदनावर| बड़ीचौपाटी स्थित नर्मदा लॉज में क्षत्रिय राठौड़ समाज की तहसील स्तरीय बैठक हुई। राठौड़ महासभा के जिला संयोजक मिश्रीलाल राठौड़ की अनुशंसा से तहसील राठौड़ समाज का कार्यवाहक अध्यक्ष बगदीराम राठौड़ धारसीखेड़ा को नियुक्त किया। वसंत पंचमी के अवसर पर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया। आगामी बैठक 21 सितंबर को रखी गई है। इसमें सामूहिक विवाह की तैयारियां करने समाज के गठन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।