- Hindi News
- क्विज प्रतियोगिता में बदनावर को तीसरा स्थान मिला
क्विज प्रतियोगिता में बदनावर को तीसरा स्थान मिला
क्विज प्रतियोगिता में बदनावर को तीसरा स्थान मिला
बदनावर| भोपालमें आयोजित नेशनल रुरल आईटी क्विज प्रतियोगिता में बदनावर के उत्कृष्ट विद्यालय से तीन छात्र शामिल हुए। दो छात्रों की टीम को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टीम में ओवेश शाह एवं हरिओम गेहलोत शामिल थे। प्रतियोगिता में 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। दो-दो छात्रों की कुल 200 टीम बनाई गई थी। 6 टीम सुपर सिक्स के लिए चुनी गई। एंकर ने केबीसी की तर्ज पर पांच राउंड में पांच-पांच प्रश्न पूछे। सर्वाधिक सही जवाब दमोह की टीम ने दिए। बदनावर की टीम तीसरे स्थान पर रही। ट्रैवल बैग, वायरलेस माउस, टीशर्ट आदि उपहार मिले। बदनावर से गोलू पाटीदार शामिल हुआ। आयोजन मप्र शासन, कर्नाटक सरकार टाटा कंसल्टेंसी सर्विस बैंगलुरू ने मिलकर किया था।
प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए अतिथि।