पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच जेल में, उसके हस्ताक्षर से जारी हो गए प्रमाण पत्र

सरपंच जेल में, उसके हस्ताक्षर से जारी हो गए प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच जेल में, उसके हस्ताक्षर से जारी हो गए प्रमाण पत्र

धार| सोनगढ़के ग्रामीण फूलचंद्र कुमावत ने जनसुनवाई में फर्जीवाड़े का शिकायत की। आरोप लगाया कि सरपंच 15 से 20 दिन जेल में रहा। उस दौरान मेरे दो बच्चे अक्षत कोमल का जाति प्रमाण पत्र पंचायत से सरपंच के हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया। सचिव गोपाल कुमावत पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। बदनावर के दोत्रिया के कुंदन हीरालाल प्रजापत ने बखतपुरा ग्रापं में मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना में टोकरिया रूंडी से गोपाल के खेत तक की सड़क में जीएसबी के फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण करने की शिकायत की।

श्राद्धपक्ष में तर्पण जारी

मांडू| श्राद्धपक्ष में ब्राह्मण इन दिनों पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण कर रहे हैं। पं. केदारनाथ तिवारी, महंत त्रिलोकीदासजी, श्रीराम मंदिर के पं. विश्वनाथ शास्त्री, रवींद्र तिवारी, महेंद्र, गोपाल, रामबाबू तिवारी आदि ब्राह्मण रोजाना नगर के विभिन्न घरों में पूजा-अर्चना-तर्पण कर रहे हैं।

मिलनसमारोह आज

धार| सार्वजनिकगणेशोत्सव समिति आनंद चौपाटी द्वारा 18 सितंबर शाम 6 बजे सिद्धनाथ मंदिर में मिलन समारोह रखा है। जानकारी हरीश रघुवंशी ने दी।