पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतों में सोयाबीन की फलियां कुतर रहे चूहे

खेतों में सोयाबीन की फलियां कुतर रहे चूहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समय-समयपर बारिश से सोयाबीन फसल की स्थिति क्षेत्र में अच्छी होने लगी थी, तो अब नई समस्या किसानों के लिए खड़ी हो गई है। चूहे सोयाबीन की फलियों को कुतर कर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम खेड़ा के योगेश मुकाती ने बताया जल्दी पकने वाली सोयाबीन 9560 बोई है। फसल तैयार होकर पौधे पर बड़ी मात्रा में फलियां लगी हैं जिसमें दाना बढ़ रहा है। भरपूर पैदावार होने का अनुमान है लेकिन इस बार खेतों में खड़ी फसलों को चूहे कुतर रहे हैं। जगह जगह फलियां बिखरी पड़ी हैं। चूहे के खाने से अधिक नुकसान उसके कुतरने से हो रहा है। खेत में बड़ी तादाद में चूहे विचरण कर रहे हैं।

चूहे के कुतरने से बिखरी पड़ी फलियां

अच्छी फसल होने के बाद किसानों के सामने नया संकट