- Hindi News
- बड़ोदिया सरपंच को थाने पर बैठाया, फिर छोड़ा
बड़ोदिया सरपंच को थाने पर बैठाया, फिर छोड़ा
बड़ोदिया सरपंच को थाने पर बैठाया, फिर छोड़ा
सरदारपुर | जनपदके बहुचर्चित मामले में बड़ोदिया सरपंच की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया था। बुधवार को उस समय सब हैरान रह गए, जब न्यायालय परिसर सरदारपुर से प्रधान आरक्षक राकेश शुक्ला सरपंच गजेंद्र भूरिया को थाने ले गए। करीब आधे घंटे बाद छोड़ा।
कीटनाशकपीने से गंभीर
बदनावर | घिनोरादोत्रया की भूरीबाई कालू (25) कीटनाशक पीने से गंभीर है। उसे बदनावर लाया गया, जहां से रतलाम रैफर कर दिया।
भाकिसंने दिया धरना
कुक्षी | भारतीयकिसान संघ कुक्षी तहसील के किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिनी धरना कुक्षी मार्केटिंग सोसायटी जिनिंग प्रांगण में सुबह 9 बजे से दिया। 38 गांव के किसान शामिल हुए। प्रमुख रूप से यूरिया खाद सोसायटी के माध्यम से देने, बीजों को मानक प्रमाणिकता सिद्ध होने पर ही बाजार में देने, खाद बीज की कीमतें कम करने आदि की मांगें रखी गईं। किसान संघ जिलाध्यक्ष गोपाल बर्फा, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, गेंदालाल पाटीदार, भगवान पाटीदार, रामदास मुकाती आदि उपस्थित थे।
महिलासे दुष्कर्म
धार | नालछाके बगड़ी में 26 वर्षीय युवती से आरोपी रणजीत पिता रामचंद खाती ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया। फिर शादी से इंकार कर दिया। केस दर्ज किया है।