पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि : गूंजेंगे गायत्री मंत्र, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

नवरात्रि : गूंजेंगे गायत्री मंत्र, मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए उमड़ेंगे, जगह-जगह गायत्री मंत्रों का जाप होगा।

मनावर| गुरुवारको शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी। बालीपुर धाम अंबिका आश्रम में योगेश महाराज सुधाकर महाराज के सान्निध्य में पर्व मनाया जाएगा। भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। ब्राह्मणों द्वारा जाप, गायत्री मंत्र, सतचंडी पाठ, यज्ञ किया जाएगा। 2 अक्टूबर को यज्ञ पूर्णाहुति भंडारा होगा। मनावर गायत्री मंदिर शक्ति पीठ पर रोजाना सुबह यज्ञ होगा। गायत्री मंत्र के जाप भक्तों द्वारा किए जाएंगे। नगर के गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर तथा मंगलादेवी मंदिर में आकर्षक रोशनी की गई है। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष नारायण सोनी ने बताया दुर्गा मंदिर में गुरुवार को घटस्थापना की जाएगी। इसके पूर्व दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल समारोह निकाला जाएगा। दुर्गा मंदिर पहुंचेगा। श्रीमदभागवत कथा शुरू होगी। अजंदी वाले पंडित रमेशचंद्र शर्मा रोजाना दोपहर 12 से 5 बजे तक कथा वाचन करेंगे। पंचमी पर माताजी का जन्मदिन मनाया जाएगा। अष्टमी पर मंदिरों में महाआरती यज्ञ होगा। नवमी पर कन्या भोज होगा। नगर समेत गंधवानी, सिंघाना, बाकानेर, टवलाई, बाग, टांडा के गरबा मंडल मूर्तियां ले जा रहे हैं। नवदुर्गा मंडल बस स्टैंड, क्रांति चौपाटी, मालवी चौपाटी, लोहार पट्टी, थानेश्वर मंदिर, मंगल चौक, बारीपाया चौक, दर्जी मोहल्ला में आकर्षक गरबे होंगे।

कुक्षी| गुरुवारको घट स्थापना की जाएगी। प्रमुख मंदिरों सार्वजनिक पंडालों में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। नगर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। गरबों की धूम रहेगी। कई स्थानों पर चल समारोह निकाले जाएंगे। मां अंबिका मंदिर, लक्ष्मी माता चौक, दाताहरि चौक, आईमाता मंदिर, जवाहर चौक, भैरव नगर, भावसार मोहल्ला, मंगलवारिया, गायत्री कॉलोनी, लक्ष्मी कॉलोनी आदि जगह गरबा खेला जाएगा।

केसूर| दुर्गाउत्सवकी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। 7 स्थानों पर घटस्थापना की जाएगी। देर रात तक गरबों का कार्यक्रम भी होगा। उत्सव को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। बाजार में मूर्तियों चुनरियों की जमकर खरीदी हो रही है। गुरुवार को बैंडबाजों के साथ स्थापना की जाएगी। बड़ा चौक, माता चौक, हल्दीघाटी, रामनगर, बडग़ुजर मोहल्ला, झंकार माता, नई कॉलोनी पर स्थापना की