पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फसलों के हाल मिले जुले एक और बारिश की आस

फसलों के हाल मिले-जुले एक और बारिश की आस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतोंमेंसोयाबीन की फसलें पीली पढ़ने लगी हैं। अर्ली वेरायटी में ऐसी स्थिति नजर रही है। इक्का-दुक्का जगहों पर कटाई शुरू हो गई है। दशहरे के बाद बड़े पैमाने पर खरीफ फसलें मंडियों में आने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि लेट वैरायटी की फसल के अधिकतर खेत अभी भी हरे नजर रहे हैं। यह फसल दीपावली के पूर्व कटाई योग्य हो जाएगी। उधर अभी भी झमाझम बारिश होने का इंतजार किसानों को है। एक तेज बारिश से उत्पादन पर अनुकूल असर होने की बात किसान कर रहे है। शुक्रवार शाम को 20 मिनट हुई बारिश के बावजूद कई गांवों बेगंदा, कारोदा, जवासिया, कल्याणपुरा, काछीबड़ोदा आदि रीते ही रहे। एक बूंद बारिश नहीं हुई। मांगलिया, चावंड़ाखेड़ी इलाके में तेज बारिश से किसानों के चेहरे अवश्य खिल गए।

किसानउत्सव को लेकर बैठक

कानवन| किसानउत्सव किसान क्रांति रथ को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संतोषी माता धर्मशाला में रखी गई। मुख्य अतिथि मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार ने संबोधित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद नाहर, मनोहरसिंह कामदार, यात्रा प्रभारी जगदीश जाट आदि उपस्थित थे। विजयसिंह सोलंकी ने आभार माना।

स्वच्छभारत अभियान की बैठक आज

बदनावर| गांधीजयंती पर स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ करने की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह 11 बजे नगर परिषद सभागृह में बैठक रखी गई। जानकारी सीएमओ दामोदर चौधरी ने दी।