- Hindi News
- कर्मों से मुक्ति होगी, तभी परमात्म शक्ति प्राप्त होगी : साध्वीश्री मृदुप्रियाश्रीजी
कर्मों से मुक्ति होगी, तभी परमात्म शक्ति प्राप्त होगी : साध्वीश्री मृदुप्रियाश्रीजी
बदनावर| बखतगढ़में मालव साध्वी मुक्तिप्रियाश्रीजी आदि ठाणा 6 के सान्निध्य में ज्ञान आराधना शुरू हुई। महावीर भवन में धर्मसभा में साध्वीश्री मृदुप्रियाश्रीजी ने कहा प्रत्येक मानव मोक्ष का अधिकारी है। वह परमात्मा बन सकता है। आत्मा पर कर्मों का आचरण हटाने के लिए पुरुषार्थ करेंगे तो निश्चित ही भगवान बन सकते हैं।
प्रत्येक आत्मा में अनंत शक्तिमान परमात्मा विराजित है। कर्मों से मुक्ति होगी, तभी परमात्म शक्ति प्राप्त होगी। संसार रूपी मोह की रस्सी को पुरुषार्थ से तोड़कर जय पाया जा सकता है। इंद्रियां गुलाम थी जो मालिक बन गई एवं मनुष्य मालिक था जो इंद्रियों को गुलाम बन गया है। आत्म विजेता बनने के लिए मन को जीतना पड़ेगा एवं मन को जीतने के इंद्रियों को अपने अधीन करना पड़ेगा।