पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में बस स्टैंड नहीं रही बस, यात्रियों की फजीहत

रात में बस स्टैंड नहीं रही बस, यात्रियों की फजीहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातमें कई बसें नगर के भीतर स्थित बस स्टैंड तक नहीं रही। बड़ी चौपाटी से ही सीधे निकल रही हंै। इससे नगर के यात्रियों की फजीहत हो रही है। यात्रियों को रात 9 बजे के बाद इंदौर, रतलाम अन्य जगह के लिए खिड़की से टिकट देने के पूर्व ही कह देते हैं कि बड़ी चौपाटी पर उतरना पड़ेगा। रात में बसों के स्टैंड पर नहीं आने से मुसाफिरों को 2 किमी दूरी पर उतरनेे के बाद आवागमन के साधन तलाशने पड़ते हैं। कोई घर से बाइक लेकर परिजन को बुलाता है तो कोई साधन नहीं होने पर पैदल ही जाता है। इस दौरान वजनी सामान साथ होने से हालत खराब हो जाती है। महिलाओं बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। हादसे और अनहोनी का डर बना रहता है।

प्रयासबेनतीजा रहे

स्थानीयनागरिकों ने इस समस्या के हल के लिए कई प्रयास किए। ज्ञापन दिए गए लेकिन सारे प्रयास बेनतीजा रहे। मामलेे में पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से निराकरण नहीं हो सका।

^बसें नगर में नहीं आने का मामला संज्ञान में लाया गया है। लोगों के हितों को देखते हुए आरटीओ एवं संबंधित डिपो संचालकों से संपर्क कर समस्या के निदान के प्रयास किए जाएंगे।” एकताजायसवाल, एसडीएमबदनावर