पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ग्राम सरकार चुनाव के लिए तैयारी

अब ग्राम सरकार चुनाव के लिए तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब ग्राम सरकार चुनाव के लिए तैयारी

बदनावर | अबपंचायत चुनाव को लेकरी तैयारी शुरू हो गई है। दोनों दलों के समर्थन से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाए हुए हैं। नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस चुनाव की तैयारी में जुट गई है। वहीं, भाजपा भी डेमेज कंट्रोल में लगी है। ग्रामीण अंचल के नेताओं से विचार विमर्श कर निष्पक्ष एवं साफ छवि के लोगों को तलाशा जा रहा है। क्षेत्रवार बड़े नेताओं को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि एन चुनाव के दौरान सबोटेज या विरोध जैसी स्थिति से गुजरना पड़े। जनपद क्षेत्र में 89 पंचायतों में सरपंच एवं पंच के चुनाव होना है। जनपद क्षेत्र में 134519 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 67483 पुरुष एवं 67036 महिला मतदाता हैं। चुनाव के लिए 240 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। 89 पंचायतों में 45 महिला सरपंच पद हैं।