काम पूर्ण, आवंटन नहीं
बदनावर| सरकारीअस्पताल परिसर में डाक्टर्स क्वार्टर का काम पूर्ण हो गया है लेकिन आवंटन अब तक नहीं हो पाया है। मेडिकल ऑफिसर शहर में किराए के मकान में निवास कर रहे हैं। आपात हालात में काफी परेशानी रहती है, सूचना मिलने पर डॉक्टर के विलंब से पहुंचने पर कई बार विवाद जैसे हालात बन जाते है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने भवन चिकित्सा अमले को हैंडओवर करना बताया है। वहीं जवाबदार अब डॉक्टरों के आवेदन नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है जब भवन तैयार हो गए हैं तो डॉक्टर को आवंटित करना चाहिए जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज का लाभ मिल सकेगा।
^भवन निर्माण का काम पूरा हो गया है, स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी किया जा चुका है। भवन आवंटन के मामले में विभाग ही जवाबदार है।”| बीएलचौबे, एसडीओपीडब्लूडी बदनावर
^भवननिर्माण पूर्ण है, टेकओवर कर चाबी भी सीबीएमओ को मिल चुकी है। अब डॉक्टर सीएमएचओ को आवंटन के लिए आवेदन करेंगे तो उपलब्ध करा दिए जाएंगें” एलएसपुलेरिया, बीपीएमसरकारी अस्पताल
डॉक्टर्स क्वार्टर तैयार लेकिन आवंटन के अभाव में परेशानी है।