- Hindi News
- टेबल प्रभारी ने 7 दिसंबर को ही दे दी थी गड़बड़ी की रिपोर्ट
टेबल प्रभारी ने 7 दिसंबर को ही दे दी थी गड़बड़ी की रिपोर्ट
फॉलोअप : बदनावर में डले वोट और ईवीएम के परिणाम में आए अंतर का मामला
भास्करसंवाददाता. बदनावर
नगरपरिषदमें डले वोट और ईवीएम के परिणाम में आए अंतर की रिपोर्ट मतगणना टेबल प्रभारियों ने 7 दिसंबर को काउंटिंग के दौरान ही रिटर्निंग ऑफिसर को दे दी थी। बताया जाता है मामले की सूचना कलेक्टर में मार्फत आयोग को भी भेजी जा चुकी है। गौरतलब है हारे भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शर्मा ने आवेदन देकर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है, जिसके बाद से मामला गर्मा गया है।
दरअसल वार्ड 5 12 में मतगणना टेबल के अधिकारियों ने ईवीएम में तकनीकी त्रुटि की लिखित सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दे दी थी। इसमें बताया था कि क्रमांक 5 के अधिकारी ने बताया कि कुल मतदान 777 था लेकिन ईवीएम 775 बता रही थी। 2 अंडर वोट बताए। वहीं पार्षद के मतों में यही संख्या 779 बताई। सीयू में कुल मतों की संख्या 1584 बताई। इसी प्रकार टेबल 12 की मशीन में 793 वोट होना बताया, जबकि कुल मत 791 पड़े थे। 2 अंडर वोट बताए गए। वास्तव में 793 ही मतदान हुआ था।
इन्होंने कहा...
>शिकायत कर्ता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा शिकायत का आधार निर्वाचन आयोग के मतदान मतगणना का लेखा पत्रक है। दोनों में आंकड़े भिन्न है। मशीनों में गड़बड़ी हुई है। डाटा में छेड़छाड़ की गई है। किसी भी परिस्थिति में मेरी हार नहीं हो सकती। लोकतंत्र में डाटा में गड़बड़ी जनता के साथ धोखाधड़ी है।
> रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम एकता जायसवाल ने कहा शिकायतकर्ता का प्रतिनिधी नियुक्त अभिकर्ता सभी गतिविधियों में उपस्थित था। तो मतदान ही मतगणना तक किसी प्रकार की आपत्ति प्रस्तुत की गई। गणना के 5 दिन बाद प्राप्त शिकायत पर इस स्तर पर कोई र्कारवाई नहीं की जा सकती।