गांवों में हर विभाग की खुल रही पोल
दिग्ठान में भी जनता ने बताई समस्या
घटगारा में एसडीओपी का जनसंवाद
जनसंवाद कार्यक्रम में एसपी राजेश हिंगणकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। पुलिस से जुड़ी समस्याओं के साथ उन्हें लोग सड़क बनवाने, कॉलेज खुलवाने और मोबाइल नेटवर्क सुधरवाने तक की समस्याएं बता रहे हैं। दरअसल बड़े अधिकारी को अपने बीच देख ग्रामीण गांव से जुड़ी सारी समस्याएं बताने से नहीं चूक रहे। हालांकि एसपी भी उन्हें निराश नहीं कर रहे, संबंधित अधिकारी से मोबाइल पर चर्चा कर रहे हैं या पत्र व्यवहार कर रहे हैं।
धामनोदकेसमीप आदर्श ग्राम बिखरौन में शुक्रवार रात एसपी ने जनसंवाद किया। शिवशंकर पाटीदार ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या बताई। एसपी ने थाना प्रभारी को कंपनी के नोडल अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करने और नेटवर्क समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। किसानों ने कुओं से मोटर चोरी होने, बूटी नाला के किनारे मटन दुकानों को हटाने, धामनोद एवं बिखरोन की सीमा पर बनने वाली शराब बंद करवाने, गोवंश की गाडिय़ों से इंट्री लेने, गांव में कच्ची शराब खुलेआम बिकने की शिकायत की। एसपी ने हाथोहाथ निर्देश दिए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि एक आरक्षक थाने से रोज गांव में आए और 4 घंटे गांव में जनता के बीच रहे। एसपी ने प्रत्येक माह में प्रत्येक ग्राम में एक दो बार जाकर जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। लाइसेंसी बंदूकों के मामले में अच्छा रिकॉर्ड होने पर चुनाव के दौरान छूट देने की बात कही। एसपी ने ग्रामीणों को बीट सिस्टम के बारे में बताया। समस्याओं के मिलने पर तत्काल निराकरण करने की बात कही। जनता का अपेक्षित सहयोग मांगा।
जनसंवाद में एसपी सीएसपी बाबा को थाने ले जाने का इशारा करते हुए।
दिग्ठान . ग्रामीण से चर्चा करते एसपी।
घटगारा में पुलिस जनता संवाद कार्यक्रम रखा गया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच देख जनता का फूट रहा दर्द, पुलिस से जुड़ी समस्याओं के साथ अन्य दिक्कतें भी रही सामने
जनसंवाद|