तालाबों में जल स्तर घटा, चिंता बढ़ी
तालाबों में जल स्तर घटा, चिंता बढ़ी
बदनावर.दिसंबरमाह में ही जल स्त्रोतों में पानी कम पडऩे लगा है। दादावाड़ी के पास स्थित छोटा तालाब सहित मानसागरा, बड़ा तालाब एवं खोखरिया तालाब में भी जल स्तर कम होने से चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है अभी से ऐसे हालात हैं तो भीषण गर्मी के दौरान जल स्रोत दम तोड़ देंगे। ऐसे में मवेशियों के लिए पेयजल का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस वर्ष मात्र 26.5 इंच वर्षा होने से परेशानी रहेगी। खेतों में लगे ट्यूबवेल एवं जल स्रोतों में भी अभी से पानी कम हो गया है। सिंचाई को लेकर भी परेशानी है। ठंड भी अधिक नहीं पड़ रही है, ऐसे में किसानों की निगाहे अब मावठे पर केंद्रित है जिससे फसलों को एक पानत का लाभ मिल सकेगा।