पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटीदार समाज : सामूहिक विवाह समिति का पुनर्गठन

पाटीदार समाज : सामूहिक विवाह समिति का पुनर्गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

पाटीदार समाज : सामूहिक विवाह समिति का पुनर्गठन

बदनावर | खेड़ामें पाटीदार समाज की बैठक में पाटीदार समाज सामूहिक विवाह समिति धार-झाबुआ का पुनर्गठन किया गया। बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसके लिए अध्यक्ष ओंकार पटेल, उपाध्यक्ष तेजु पटेल मुलथान, पवन पाटीदार पिटगारा, सचिव कृष्णा पाटीदार, सह सचिव महेश मुकाती, भेरूलाल पाटीदार, कोषाध्यक्ष प्रवीण उर्फ लड्डू सेठ, किशोर मुकाती, सह कोषाध्यक्ष कमल पाटीदार, मोहनलाल कारोदा, अमृत पाटीदार, रमेश गोल्डी पटेल को मनोनीत किया गया। पूर्व पदाधिकारियों को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी का भी गठन किया। तिलगारा सरदार पटेल स्कूल में भी पाटीदार समाज सामूहिक विवाह समिति का गठन किया गया। बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह समारोह होगा। अध्यक्ष राम गोपाल पटेल, उपाध्यक्ष गोपाल बेकड़ा, कोषाध्यक्ष माणक चौधरी, सचिव विनोद पटेल एवं कार्यकारिणी में सदस्य भी बनाए। संयोजक धन्नालाल पाटीदार को मनोनीत किया। जानकारी द्वारका प्रसाद ने दी।

प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

बदनावर | मप्रजन अभियान परिषद की तीसरे चरण की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। उद्यानिकी निरीक्षक नीरज सांवलिया एवं पशु चिकित्सक डॉ. बीके साहू ने मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में बालिका शिक्षा, नाडेप, भू-नाडेप, कचरे से खाद, जैविक खेती, बागवानी, पर्यावरण, ऊर्जा, जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वावलंबन, ग्राम विकास पशुओं के रखरखाव जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समिति के भरत मुकाती, आकाश गुप्ता, नवीन चौहान, पवन पाटीदार, अमृत पाटीदार कई समिति के अध्यक्ष पार्षद उपस्थित थे। संचालन आशुतोषसिंह चौहान ने किया। आभार मधु चौहान ने माना।

जुलूस निकाला, प्रसाद चढ़ाया

काछीबड़ौदा | मोहर्रमके चालीसवें का जुलूस शनिवार रात को ढोल ढमाकों अखाड़ों के साथ निकाला गया। हुसैनी छबील कमेटी द्वारा शरबत पिलाया गया। लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर लोबान आदि किया। जुलूस में सदर मुबारिक पटेल, अफसर पटेल, मम्मू पटेल, मेहबूब खां आदि मौजूद थे।

चालीसवें पर निकाले ताजिए

राजोद | इमामहुसैन की शहादत का चालीसवां शुक्रवार को मनाया गया। 15 फीट का ताजिया निकाला गया। आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। लोबान की धूप दी। जुलूस में युवा कलाबाजी दिखाते चल रहे थे। समिति शरबत वितरण किया। समाज के सदर न्याज मोहम