पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी अस्पताल में चढ़ाया गलत प्लास्टर, बालक का हाथ मुड़ा

निजी अस्पताल में चढ़ाया गलत प्लास्टर, बालक का हाथ मुड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | फ्रेक्चर होने पर एक बालक को निजी अस्पताल में गलत तरीके प्लास्टर (पट्‌टा) चढ़ा दिया गया। इससे उसका हाथ मुड़ गया और उसमें जख्म हो गया। अब उसका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बालक अनिल कैलाश कोद खेलते समय गिर गया था जिससे उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक माह का पट्टा चढ़ाया गया। मंगलवार को जब परिजन निजी अस्पताल पहुंचे तो पट्‌टा काटे बिना ही निकल गया और बालक का हाथ मुड़ गया और उसमें जख्म हो जाने से वह कराहता रहा। अस्पताल की लापरवाही से परेशान परिजन मंगलवार को उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. आरएस जाट ने फिर से एक्स-रे के बाद उपचार से बालक के ठीक होने की संभावना जताई।

इस तरह से बालक का हाथ मुड़ गया। उसमें घाव भी हो गया।

खबरें और भी हैं...