पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविरों से छात्रों को ग्रामीण परिवेश की जानकारी मिलती है : डॉ. मीनाक्षी टेलर

शिविरों से छात्रों को ग्रामीण परिवेश की जानकारी मिलती है : डॉ. मीनाक्षी टेलर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविरों से छात्रों को ग्रामीण परिवेश की जानकारी मिलती है : डॉ. मीनाक्षी टेलर

बदनावर |
विशेष शिविरों के आयोजन से छात्रों को ग्रामीण परिवेश की जानकारी मिलती है। क्षेत्रों की समस्याओं की समझ भी विकसित होती है। छात्र समस्याओं की गहनता का सर्वेक्षण कर स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक होकर लोगों को भी प्रोत्साहित कर पाते हैं। यह बात सोमवार को यश कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम मांगलिया में लगाए सात दिनी शिविर के समापन पर शासकीय कालेज के प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर ने बतौर मुख्य अतिथि कही। अध्यक्षता संस्था संचालक मधुलिका जैन ने की। डॉ. केशर शर्मा और संस्था सचिव अमित जैन विशेष अतिथि थे। वक्ताओं ने शिविर में भाग लेने पर छात्रों की सराहना की। छात्रों को प्रमाणपत्र बांटे गए। संचालन विक्रम पाटीदार ने किया। आभार राजेश परमार ने माना।

खबरें और भी हैं...