भाजपा गंधवानी, उमरबन, नालछा व दिगठान मंडलों के पदाधिकारी घोषित
धार | जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राज बर्फा की सहमति से भाजपा गंधवानी, उमरबन, नालछा व दिगठान मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई। गंधवानी मंडल अध्यक्ष सूरजसिंह बघेल ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कैलाश राठौड़, लोकेश ब्राइट, श्याम सेन, उत्तरा विश्वास, मदन सिसौदिया, बापू सरपंच, महामंत्री राकेश मोटसरा व मोहन आर्य, मंत्री बनसिंह वसुनिया, रेमसिंह भूरिया, मानसिंह गेहलोद, कोषाध्यक्ष जगदीश चोयल, कार्यालय मंत्री मयंक खंडेलवाल को नियुक्त किया है। इसी प्रकार उमरबन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली ने कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें उपाध्यक्ष खेमचंद चौहान, गुलाबसिंह तंवर, मुकेश हरेसिंह, झुमा सोलंकी, हरिओम पाटीदार, लोकेश जाट, महामंत्री चंद्रशेखर सोलंकी व लालसिंह पटेल, मंत्री नरेंद्र कदम, चिंतामणी अनोखीलाल, तेरसिंह पटेल, चंदन ठाकुर, फादुसिंह, सुमन बिलमन व कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र राठौड़ को नियुक्त किया है। नालछा मंडल अध्यक्ष रवींद्र परिहार ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कमल वर्मा, रमेश गिरवाल, भगवानलाल वर्मा, दिलीप सोलंकी, यशोदा बहादुरसिंह राठौर, चंदाबाई धनसिंह, महामंत्री पवन कुशवाह व लाल डाबर, मंत्री विनोद ठाकुर, मुन्नीबाई कमलकांत, मांगीलाल बुंदेला, रंजना भोजपाल ठाकुर, धनसिंह डावर, मुन्नालाल जायसवाल व कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा को नियुक्त किया है। दिगठान मंडल अध्यक्ष विनीत मंडलोई ने अपनी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मंजू त्रिवेदी महाराजखेड़ी, ललिता जाट नईबड़ोदा, राजेश ताबले कुवरसी, जसवंत कामदार विचौली, मदन कतीजा भीलखेड़ी, नीलेश कछावा दिगठान, महामंत्री नारायण पटेल कुवरसी व पीयूष सोनगरे सीलौटिया, मंत्री सीमा कछावा सुलावड़, नीलू कामदार रूपट्टा, हरीशंकर पटेल एकलदूना, शेरसिंह परमार दिगठान, दीपक यादव नयापुरा, राकेश तवर मुंडाना व कोषाध्यक्ष दिलीप देवड़ा पिपलिया को नियुक्त किया है। बदनावर नगर अध्यक्ष मनोज ऊंटवाल ने कार्यकारिणी में दो और मंत्रियों की नियुक्ति की है, जिसमें भेरूलाल डाबर व राजवीर सोलंकी को शामिल किया गया है। जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।